कैंसर से लड़ रही टीवी एक्ट्रेस Hina Khan की बची है एक ही पलक, बोलीं - 'अकेली पलक मेरा मोटिवेशन है' (View Pics)
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. वह कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रही हैं और इस चुनौती को वह मोटिवेशन और पॉजिटिविटी के साथ सामना कर रही हैं.
Hina Khan: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. वह कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रही हैं और इस चुनौती को वह मोटिवेशन और पॉजिटिविटी के साथ सामना कर रही हैं. हिना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी आंखों की दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बताती हैं कि उनकी अब सिर्फ एक पलक बची है. हिना ने एक पोस्ट में साझा किया कि उनका मोटिवेशन क्या है. उन्होंने लिखा, "मेरी आखिरी कीमो में अकेली पलक मेरी मोटिवेशन है. इस मुश्किल समय को भी पार कर लेंगे. मैंने एक दशक से या उससे भी ज्यादा समय से फेक पलकें नहीं लगाई हैं, लेकिन अब मुझे लगानी पड़ रही हैं मेरे शूट के लिए. कोई ना, सब ठीक हो जाएगा." टीवी एक्ट्रेस Hina Khan ने देसी अवतार में गिराई बिजली, ब्राउन साड़ी में दिए किलर पोज़ (View Pics)
हिना की यह पोस्ट न केवल उनके फैंस को प्रेरित कर रही है, बल्कि यह दर्शाती है कि कठिनाइयों का सामना करते हुए भी कैसे सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है. हिना के इस जज़्बे ने उनके फैंस को एक नई प्रेरणा दी है, और सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
Hina Khan की बची है एक ही पलक:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

