टीवी

Bigg Boss 18 फेम Chahat Pandey ने अपनी मां के लिए खरीदी लग्जरी कार, इमोशनल वीडियो वायरल (Watch Video)

टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे, जो हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आई थीं, ने अपनी मां भावना पांडे को शानदार नई किआ कैरेंस कार गिफ्ट की.

Bigg Boss 18 फेम Chahat Pandey ने अपनी मां के लिए खरीदी लग्जरी कार, इमोशनल वीडियो वायरल (Watch Video)

Chahat Pandey Emotional Video: टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे, जो हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आई थीं, ने अपनी मां भावना पांडे को शानदार नई किआ कैरेंस कार गिफ्ट की. इस कार की कीमत मॉडल के आधार पर 10.60 लाख से लेकर 19 लाख तक है. चाहत ने इस खास पल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जहां वह घुटनों के बल बैठकर अपनी मां को कार की चाबी सौंपती नजर आईं. मां-बेटी ने शोरूम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार का पूजन भी किया.

इमोशनल होते हुए चाहत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक सपना सच हुआ, अपनी मां को कार गिफ्ट कर पाना. यह मेरे लिए सबसे छोटी चीज है, जो मैं उनके लिए कर सकती हूं, जिन्होंने मुझे सब कुछ दिया है." फैंस और सेलेब्रिटीज इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कई लोगों ने उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे मां के प्रति प्यार और सम्मान की मिसाल बताया.

चाहत पांडे ने मां को गिफ्ट की कार:

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).