मनोरंजन

Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने सभी भाषाओं में पूरी की 'सालार'की डबिंग, तस्वीर के साथ फैंस के दिया अपडेट (View Pics)

पृथ्वीराज सुकुमारन सालार का एक जबरदस्त अपडेट लेकर आए हैं. अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की डबिंग पूरी होने पर डबिंग स्टूडियो से अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ॉSalaar का फाइनल डबिंग करेक्शन हो गया है.

Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने सभी भाषाओं में पूरी की 'सालार'की डबिंग, तस्वीर के साथ फैंस के दिया अपडेट (View Pics)
Prithviraj Sukumaran (Photo Credits: Instagram)

Salaar: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास स्टारर इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' अपनी रिलीज की ओर बढ़ रही है और फिल्म के लिए उत्साह आसमान छू रहा है. हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर एक तूफान के रूप में आया और सभी भाषाओं में इसने 150 मिलियन व्यूज हासिल करके इतिहास रच दिया है. इस बीच पृथ्वीराज सुकुमारन ने सभी 5 अलग-अलग भाषाओं, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में फिल्म के लिए डबिंग पूरी करने का अपडेट साझा करते हुए फैन्स के उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है. Toxic: सुपरस्टार यश की अगली फिल्म 'टॉक्सिक' 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक,दर्शकों को फिर देखने मिलेगा एक्टर का दाढ़ी वाला लुक!

पृथ्वीराज सुकुमारन सालार का एक जबरदस्त अपडेट लेकर आए हैं. अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की डबिंग पूरी होने पर डबिंग स्टूडियो से अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ॉSalaar का फाइनल डबिंग करेक्शन हो गया है. मुझे सालों से विभिन्न भाषाओं में काम करने वाले अपने सभी किरदारों के लिए अपनी आवाज देने का सौभाग्य मिला है. मैंने अपने कुछ किरदारों के लिए कई भाषाओं में डब भी किया है. लेकिन एक ही फिल्म में एक ही किरदार के लिए 5 अलग-अलग भाषाओं में डबिंग करना मेरे लिए पहली बार है. तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और निश्चित रूप से मलयालम. और यह क्या कमाल फिल्म है करने के लिए. देवा और वरदा 22 दिसंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आपसे मिलेंगे.

ट्रेलर से साफ है कि फिल्म एक तरह की सिनेमाई ट्रीट होने वाली है, जो तब सामने आता है जब सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास एक साथ आते हैं. इसके अलावा, सालार केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास के पहले सहयोग का भी प्रतीक है.

देखें सालार का ट्रेलर:

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित सालार का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).