Naga Shaurya ने बीच सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने वाले शख्स को सिखाया सबक, यूजर्स ने की रियल हीरो की जमकर तारीफ (Watch Video)
नागा शौर्य कहते हैं, तुमने उसे सड़क पर थप्पड़ क्यों मारा? वह तुम्हारी लवर है तो इसका मतलब ये नहीं है कि तुम उसके साथ बदतमीजी करोगे, अभी उससे माफी मांगो.
Naga Shaurya Viral Video: साउथ एक्टर नागा शौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर थप्पड़ मार रहा था. फिर क्या था, नागा शौर्य का गुस्सा फूट पड़ा, नागा उस लड़के को सरेआम बीच सड़क पर जमकर फटकार लगते हैं और लड़की से माफी मांगने के लिए कहते हैं. आसपास जमा हुए लोग भी लड़के से माफी मांगने के लिए कहने लगते हैं. इसी बीच शौर्य कहते हैं, तुमने उसे सड़क पर थप्पड़ क्यों मारा? वह तुम्हारी लवर है तो इसका मतलब ये नहीं है कि तुम उसके साथ बदतमीजी करोगे, अभी उससे माफी मांगो. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स रियल हीरो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. देखें वीडियो:
నడిరోడ్డుపై యువతి మీద చెయ్యి చేసుకున్న యువకుడు...
ఎందుకు కొట్టావని నిలదీసిన హీరో నాగ శౌర్య!!#Nagashaurya #PAPA #PhalanaAbbayiPhalanaAmmayi pic.twitter.com/ephh5NjCp1
— Gulte (@GulteOfficial) February 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

