मनोरंजन

Kanguva Trailer: सूर्या स्टारर 'कंगुवा' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

साउथ के सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे देखकर फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं. ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स, दमदार फाइट सीन्स और इमोशन्स की झलक देखने को मिलती है.

Kanguva Trailer: सूर्या स्टारर 'कंगुवा' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Saregama Tamil (Photo Credits: Instagram)

Kanguva Trailer: साउथ के सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे देखकर फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं. ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स, दमदार फाइट सीन्स और इमोशन्स की झलक देखने को मिलती है, जो इसे एक संपूर्ण एंटरटेनर बनाते हैं. 'कंगुवा' का यह ट्रेलर गेम ऑफ थ्रोंन्स की याद दिलाने वाला है, जिसमें एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन तालमेल नजर आता है. फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और इसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी हलचल मचा दी है.

शानदार वीएफएक्स और दमदार फाइट सीन्स:

ट्रेलर में वीएफएक्स का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया गया है, जिससे फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेस और भी प्रभावशाली बन गए हैं. सूर्या का खतरनाक अवतार और उनकी दमदार फाइट सीन्स ने फैंस को खासा प्रभावित किया है.

देखें 'कंगुवा' का ट्रेलर:

इमोशनल कंटेंट:

ट्रेलर में न सिर्फ एक्शन बल्कि इमोशन्स का भी भरपूर ख्याल रखा गया है, जो फिल्म की कहानी को और भी गहराई प्रदान करता है. सूर्या की परफॉर्मेंस ने ट्रेलर में इमोशनल पहलुओं को बखूबी उभारा है. 'कंगुवा' का यह ट्रेलर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होगा, और फिल्म के लिए उत्साह को और भी बढ़ा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).