मनोरंजन

Jana Nayagan: थलापति विजय स्टारर 'जन नायकन' का फर्स्ट लुक जारी, भीड़ के बीच सेल्फी लेते दिखे अभिनेता (View Poster)

थलापति विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, उनकी नई फिल्म 'जन नायकन' का फर्स्ट लुक आखिरकार जारी हो गया है. पहले इसे 'थलापति69' के नाम से जाना जा रहा था.

Jana Nayagan: थलापति विजय स्टारर 'जन नायकन' का फर्स्ट लुक जारी, भीड़ के बीच सेल्फी लेते दिखे अभिनेता (View Poster)
Jana Nayagan - Vijay (Photo Credits: Instagram)

Jana Nayagan: थलापति विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, उनकी नई फिल्म 'जन नायकन' का फर्स्ट लुक आखिरकार जारी हो गया है. पहले इसे 'थलापति69' के नाम से जाना जा रहा था. इसमें थलापति विजय के साथ बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है और इसे वेंकट के नारायण (केवीएन प्रोडक्शंस) ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है, जबकि सह-निर्माता जगदीश पलानीसामी और लोहित एनके हैं.

फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और अब सभी को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. थलापति विजय की फिल्मों का हमेशा से ही दर्शकों में खासा क्रेज रहा है और 'जन नायकन' भी इससे अलग नहीं है.

देखें 'जन नायकन' का पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).