देश

Satinder Kumar Khosla Passes Away: मशहूर कॉमेडी एक्टर सतिंदर कुमार खोसला ने दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर कॉमेडियन सतिंदर कुमार खोसला इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. 85 साल की उम्र में बीरबल के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर का निधन हो गया.

Satinder Kumar Khosla Passes Away: मशहूर कॉमेडी एक्टर सतिंदर कुमार खोसला ने दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर कॉमेडियन सतिंदर कुमार खोसला (Satinder Kumar Khosla) इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. 85 साल की उम्र में बीरबल के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक उनका निधन आज शाम 7.30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ. बीरबल ने 1967 में मनोज कुमार की फिल्म "उपकार" से हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी शुरुआत की.

अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने न केवल हिंदी बल्कि पंजाबी, भोजपुरी और मराठी सिनेमा में भी 500 से अधिक फिल्मों में काम किया. उन्होंने मेरा गांव मेरा देश, शोले, तपस्या, सदमा, दिल, फिर कभी जैसी कई फिल्मों में अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).