मनोरंजन

Mahadev Ka Gorakhpur Motion Poster: रवि किशन की 'महादेव का गोरखपुर' का धमाकेदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, 5 भाषाओं में देगी दस्तक!

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है.

Mahadev Ka Gorakhpur Motion Poster: रवि किशन की 'महादेव का गोरखपुर' का धमाकेदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, 5 भाषाओं में देगी दस्तक!
Ravi Kishan (Photo Credits: Instagram)

Mahadev Ka Gorakhpur Motion Poster: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है. भव्य मोशन पोस्टर में रवि किशन एक दमदार और आकर्षक शिव के भक्त के अवतार में नजर आ रहे हैं, साथ ही विशालकाय त्रिशूल भी दिखाया गया है. यह फिल्म पांच भाषाओं भोजपुरी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में रिलीज होगी, जिससे इसके पहुंचने का दायरा काफी बढ़ जाएगा. फिल्म का निर्देशन राजेश मोहनन ने किया है और इसमें रवि किशन के अलावा कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर 12 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा. Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर आगामी फिल्म के टाइटल का हुआ ऐलान, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Poster)

देखें मोशन पोस्टर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).