Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर आगामी फिल्म के टाइटल का हुआ ऐलान, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Poster)
बॉलीवुड के दो लोकप्रिय सितारों शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का टाइटल आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म का नाम है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया.
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: बॉलीवुड के दो लोकप्रिय सितारों शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का टाइटल आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म का नाम है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया. फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 'स्त्री'जैसी हिट फिल्में बनाई हैं. फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन एक साथ नजर आ रहे हैं. पोस्टर में शाहिद और कृति काफी रोमांटिक अंदाज में आंख बंद किए हुए एक दूसरे के गले में हाथ डाले दिख रहे हैं. यह रोमांटिक लव स्टोरी 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. Safar: सलमान खान का सनी देओल की फिल्म 'सफर' में होगा धमाकेदार कैमियो, 12 और 13 जनवरी को मुंबई में होगी शूटिंग!
देखें पोस्टर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

