देश

Welcome Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बनी मां, सेरोगेसी के जरिए हुआ बच्चे का जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बन गईं है. प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) के लिए यह बेहतरीन पल है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है.

Welcome Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बनी मां, सेरोगेसी के जरिए हुआ बच्चे का जन्म
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

22 जनवरी: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  मां बन गईं है. प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) के लिए यह बेहतरीन पल है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है. बच्चे का जन्म सेरोगेसी (Surrogacy) के जरिए हुआ है.

प्रियंका चोपड़ा ने यह खुशखबरी देते हुए कहा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत (Welcome Baby) कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद"

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की थी. बॉलीवुड के साथ ही प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. प्रियंका चोपड़ा को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).