Priya Marathe Passes Away: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं मशहूर मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मराठी मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि मीरा रोड स्थित उनके आवास पर सुबह 4 बजे कैंसर से वो जिंदगी की जंग हार गई और 38 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं. खबर है कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा.

Priya Marathe Passes Away: मराठी मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे (Priya Marathe) का निधन हो गया है. 31 अगस्त को गणेशोत्सव (Ganshotsav) की धूम के बीच यह चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिससे मराठी एंटरटेमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि मीरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह 4 बजे कैंसर से वो जिंदगी की जंग हार गई और 38 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं. खबर है कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा.

प्रिया मराठे ने नाटकों से लेकर सीरियल्स और फिल्मों तक, हर माध्यम से अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जता है. उन्होंने सकारात्मक, ऐतिहासिक और नकारात्मक भूमिकाओं को खूबसूरती से निभाया है. अब तक उन्होंने कई लोकप्रिय मराठी और हिंदी सीरियल्स में बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं. यह भी पढ़ें: Achyut Potdar Passes Away: फेमस एक्टर अच्युत पोतदार का निधन, काफी दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का कैंसर से निधन

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\