मनोरंजन

Man Of Steel Sardar Motion Poster: अपकमिंग फिल्म 'मैन ऑफ स्टील: सरदार' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, हिंदी और गुजराती भाषा में सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

हिंदी-गुजराती द्विभाषी फिल्म 'मैन ऑफ स्टील: सरदार' का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म का निर्देशन और लेखन मिहिर भुता ने किया है, जबकि निर्माता मयूर के बारोट और रश्मि शर्मा हैं.

Man Of Steel Sardar Motion Poster: अपकमिंग फिल्म 'मैन ऑफ स्टील: सरदार' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, हिंदी और गुजराती भाषा में सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Man Of Steel Sardar Motion Poster: हिंदी-गुजराती द्विभाषी फिल्म 'मैन ऑफ स्टील: सरदार' का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म का निर्देशन और लेखन मिहिर भुता ने किया है, जबकि निर्माता मयूर के बारोट और रश्मि शर्मा हैं. मोशन पोस्टर में देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की एक झलक देखने को मिलती है. पोस्टर में उनके दृढ़ निश्चय और राष्ट्र निर्माण में उनके अहम योगदान की झलक दिखाई गई है.

यह फ़िल्म सरदार पटेल के जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए उनके अथक प्रयासों को दर्शाएगी. माना जा रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को सरदार पटेल के जीवन से रूबरू कराएगी और उन्हें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करेगी.

देखें 'मैन ऑफ स्टील: सरदार' का मोशन पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).