बॉलीवुड

Son of Sardar 2: 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा बनें पंकज त्रिपाठी, अजय देवगन के साथ पहली बार आएंगे नजर

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों 'सन ऑफ सरदार 2' की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है. जल्द ही अजय देवगन स्कॉटलैंड में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं.

Son of Sardar 2: 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा बनें पंकज त्रिपाठी, अजय देवगन के साथ पहली बार आएंगे नजर
Ajay Devgn and Pankaj Tripathi (Photo Credits: Facebook)

Son of Sardar 2: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों 'सन ऑफ सरदार 2' की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है. जल्द ही अजय देवगन स्कॉटलैंड में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं. ताजा खबरों की मानें तो इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में पहली बार अजय देवगन के साथ जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आ सकते हैं. इसके साथ ही संजय दत्त भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

अगर यह अटकलें सही साबित होती हैं, तो अजय देवगन, पंकज त्रिपाठी और रवि किशन का ये कॉम्बिनेशन फिल्म को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. दर्शक इस नई तिकड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म की रिलीज डेट की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म से जुड़ी हर खबर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रही है.

अजय और पंकज की जमेगी जोड़ी:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).