दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के जन्मदिन पर Salman Khan ने केक काटकर किया सेलिब्रेट, देखिए वीडियो

आपको बता दे कि पिछले साल भी सलमान और सोहेल खान ने वाजिद की याद में केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया था. सलमान की फिल्मों में साजिद-वाजिद ने मिलकर कई गाने दिए थे. जिसमें 'पार्टनर', 'दबंग', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'वॉन्टेड' और 'दबंग 2' जैसी फिल्में शामिल हैं.

पिछले साल 1 जुलाई को सिंगर वाजिद खान (Wajid Khan) का निधन हो गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग अपना दुख जाहिर करते दिखाई दिए थे. 7 अक्टूबर को वाजिद का जन्मदिन होता है. इस खास दिन पर वाजिद के भाई साजिद खान ने सलमान खान के साथ मिलकर केक काटा और भाई को याद किया. इस वीडियो में सलमान और साजिद मिलकर वाजिद के लिए गाना गाते दिखाई दे रहे हैं.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now