बॉलीवुड

Vedaa New Release Date: जॉन अब्राहम स्टारर 'वेदा' की 'पुष्पा 2' के साथ होगी टक्कर, फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

जॉन अब्राहम और निखिल आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' इस स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का सीधा सीधा क्लैश अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से होगा.

Vedaa New Release Date: जॉन अब्राहम स्टारर 'वेदा' की 'पुष्पा 2' के साथ होगी टक्कर, फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
John Abraham and Allu Arjun (Photo Credits: Instagram)

Vedaa New Release Date: जॉन अब्राहम और निखिल आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' इस स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का सीधा सीधा क्लैश अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से होगा. इससे पहले जॉन और निखिक की दोनों की फिल्में 'बाटला हाउस' और 'सत्यमेव जयते' भी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो चुकी हैं और अब 'वेदा' इस कड़ी में तीसरी फिल्म होगी. 'वेदाः' का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और इसमें जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. Munjya Review: 'मुंज्या' में हंसी और डर का अनोखा मिश्रण, अभय वर्मा का दमदार प्रदर्शन!

फिल्म को ज़ी स्टूडियोज, उमेश केआर बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और जॉन अब्राहम ने प्रोड्यूस किया है. मिनाक्षी दास ने फिल्म का सह-निर्माण किया है और इसकी पटकथा असीम अरोरा ने लिखी है. फिल्म पहले 12 जुलाई को रिलीज होने वाली थी पर अब इसकों आगे खिसका दिया गया है.

वेदा का 15 अगस्त को धमाका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).