बॉलीवुड

The Great Indian Family: Vicky Kaushal ने अपनी आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का किया ऐलान, 22 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज (Watch Video)

द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) यशराज फिल्म्स की रिलीज होने वाली अगली फिल्म होगी, जिसमें विक्की कौशल मुख्य किरदार निभा रहे हैं. विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

The Great Indian Family: Vicky Kaushal ने अपनी आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का किया ऐलान, 22 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज (Watch Video)
Vicky Kaushal (Photo Credits: Instagram)

The Great Indian Family: द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) यशराज फिल्म्स की रिलीज होने वाली अगली फिल्म होगी, जिसमें विक्की कौशल मुख्य किरदार निभा रहे हैं. विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.  विक्की कौशल इस समय काफी बुलंदियों पर हैं, जिनकी पिछली फिल्म जरा हटके जरा बचके भी बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही थी, और अब वे इस फैमिली एंटरटेनर में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

भारत के हार्टलैन्ड पर बनी इस फिल्म की कहानी उस पागलपन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह विक्की के परिवार में अचानक सामने आने वाली घटनाएं हैं जिन पर किसी का बस नहीं चलता है.  विक्की ने रिलीज डेट अनाउंसमेंट की बेहद मजेदार वीडियो में दर्शकों को अपने पागल परिवार की एक झलक दिखाई, जिसके बाद तो यह फिल्म हर किसी के लिए और भी मनोरंजक बन गई है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

देखें पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).