सेल्फी ले रहे फैन पर फूटा Sunny Deol का गुस्सा, वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया (Watch Video)

सनी देओल के साथ उनका एक फैन सेल्फी लेना चाहता है, पर शायद कैमरा ऑन न होने से सनी पाजी फैन पर भड़क जाते हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sunny Deol: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी देखने मिल रहा है. इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जो कि एयरपोर्ट का है. सनी देओल के साथ उनका एक फैन सेल्फी लेना चाहता है, पर शायद कैमरा ऑन न होने से सनी पाजी फैन पर भड़क जाते हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरु कर दी है. एक यूजर ने लिखा - सर हम आपका सम्मान करते हैं, पर आपको जनता के साथ इस तरह पेश नहीं आना चाहिए, दूसरे ने लिखा फैंस को यह समझना होगा कि सेल्फी से जरूरी है आत्मसम्मान. वीडियो पर इस तरह के कमेंट लगातार आ रहे हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now