Gadar 2 Release Date: Sunny Deaol स्टारर 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, हाथ में भारी-भरकम हथोड़ा लिए दिखे 'तारा सिंह'
अनिल शर्मा द्वारा डायरक्टेड गदर 2 साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे.
Gadar 2 Release Date: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर का सीक्वल गदर 2 की रिलीज डेट की आज घोषणा कर दी गई है. सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी शेयर की है. अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्टेड गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सनी देओल फिल्म के पोस्टर में भारी भरकम हथोड़ा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्टर के मुंह पर गुस्सा साफ झलक रहा है. पोस्टर को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म में तगड़ा एक्शन देखने मिल सकता है.
सनी देओल ने इस्टाग्राम पर गदर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हिन्दुस्तान जिंदाबाद है, हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा! दो सदी के बाद इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं, इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल.गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. हैप्पी रिपब्लिक डे.
अनिल शर्मा द्वारा डायरक्टेड गदर 2 साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे. देखें फिल्म का पोस्टर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

