बॉलीवुड

हिमांचल पहुंचे Sonu Sood ने Sooraj Kumar को लेकर दिखाई दरियादिली, खरीदी सारी स्ट्रॉबेरी, बोले - 'एक बिहारी सौ पर भारी' (Watch Video)

सोनू ने सूरज कुमार से काफी देर तक बातचीत की, सूरज बिहार से ताल्लुक रखता है और हिमाचल में फल व सब्जियां बेचता है और उसका परिवार बिहार के गया जिले में रहता है, जिसे वह समय समय पर पैसे भेजता रहता है. सोनू को सूरज का मेहनती अंदाज काफी पसंद आया.

हिमांचल पहुंचे Sonu Sood ने Sooraj Kumar को लेकर दिखाई दरियादिली, खरीदी सारी स्ट्रॉबेरी, बोले - 'एक बिहारी सौ पर भारी' (Watch Video)
Sonu Sood (Photo Credits: Instagram)

Sonu Sood Video: सोनू सूद अपनी दरियादिली और बेबाक अंदाज के लिए बेहद मशहूर हैं. हाल ही में वे हिमांचल पहुंचे थे, जहां पर उनकी नजर एक 18 साल के युवक पर पड़ी, जो हिमाचल की खूबसूरत वादियो के बीच स्ट्रॉबेरी बेच रहा था. सोनू ने सूरज कुमार से काफी देर तक बातचीत की, सूरज बिहार से ताल्लुक रखता है और हिमाचल में फल व सब्जियां बेचता है और उसका परिवार बिहार के गया जिले में रहता है, जिसे वह समय समय पर पैसे भेजता रहता है. सोनू को सूरज का मेहनती अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने उसकी बचे हुए स्ट्रॉबेरी के सभी बॉक्स खरीद लिए और बोले दुनिया को मैसेज दे सूरज, 'एक बिहारी सौ पर भारी'. Shae Gill Reacts To Pasoori Song: शे गिल ने 'पसूरी' गाने के रीमेक को लेकर नफरत फैलाने वालों को लिया आड़े हाथ, बोलीं - पसंद नहीं तो न देखें...

देखें सोनू सूद और सूरज का यह सरल और दिल को छू लेने वाला वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).