Tumbbad Re-Release Box Office Collection Day 2: Sohum Shah की 'तुम्बाड' ने किया हैरान, दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल
हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' की री-रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. हाल के समय में कई फिल्मों की रिपीट रन ने ध्यान आकर्षित किया है, लेकिन 'तुम्बाड' का रेस्पॉन्स बाकी सभी को पीछे छोड़ रहा है.
Tumbbad Re-Release Box Office Collection Day 2: हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' की री-रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. हाल के समय में कई फिल्मों की रिपीट रन ने ध्यान आकर्षित किया है, लेकिन 'तुम्बाड' का रेस्पॉन्स बाकी सभी को पीछे छोड़ रहा है. इस फिल्म की री-रिलीज़ ने प्रदर्शकों को राहत की सांस दी है, खासकर तब जब बॉक्स ऑफिस पर नई और ताज़ा कंटेंट की कमी चर्चा का विषय बनी हुई है. पहले दिन (शुक्रवार) को फिल्म ने 1.65 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन (शनिवार) को इसमें बड़ा उछाल देखा गया और कलेक्शन 2.65 करोड़ तक पहुंच गया. अब तक की कुल कमाई 4.30 करोड़ रुपये है.
यह आंकड़े यह साबित करते हैं कि जब पुरानी फिल्मों का कंटेंट दमदार होता है, तो दर्शक उन्हें एक बार फिर से देखने थिएटर का रुख करते हैं.'तुम्बाड' की यह सफलता प्रदर्शकों के लिए एक राहत का संकेत है.
'तुम्बाड' की कमाई में जबपदस्त उछाल:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

