Singham Re-Releasing: अजय देवगन स्टारर 'सिंघम' को बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने का मौका, रि-रिलीज हो रही है फिल्म (Watch Video)
अजय देवगन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचाई थी, और अब इसे 18 अक्तूबर को फिर से सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा.
Singham Re-Releasing: अजय देवगन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचाई थी, और अब इसे 18 अक्तूबर को फिर से सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा. इस जानकारी को खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम में अजय देवगन के अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आई थीं. यह फिल्म अपने दमदार एक्शन और अजय देवगन की बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. Singham Again Trailer: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर ने मचाया धमाल (Watch Video)
दिलचस्प बात यह है कि सिंघम की रि-रिलीज दिवाली से ठीक पहले हो रही है, जब रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सिंघम अगेन भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बार दर्शक फिर से सिंघम के दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस का लुत्फ उठा सकेंगे. फैंस के बीच इस खबर को लेकर काफी उत्साह है, और सोशल मीडिया पर अजय देवगन के पोस्ट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी देखी जा सकती है.
सिंघम 18 अक्टूबर को होगी रि-रिलीज:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

