Singham Again:रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, सिंघम का दिखा एक्शन अवतार (View Pic)
बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से अपने सबसे चर्चित किरदार सिंघम के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं.
Singham Again: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से अपने सबसे चर्चित किरदार सिंघम के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. Sam Bahadur: विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, फिल्म की रनिंग टाइम 2 घंटा 30 मिनट!
फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिवील किया है, जिसमें वह अपने सिंघम अवतार में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं. अजय देवगन का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होना शुरु हो गया है. 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म पिछली दोनों 'सिंघम' फिल्मों से भी ज्यादा जबरदस्त होगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

