Singer Amit Mishra Ties the Knot: सिंगर अमित मिश्रा ने कृति महेंद्र सिंह ठाकुर संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें (View Pics)
सिंगर अमित मिश्रा अब शादीशुदा हैं. लखनऊ के रहने वाले इस गायक ने शुक्रवार को अपने गृहनगर में कृति महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ सात फेरे लिए.
Singer Amit Mishra Ties the Knot: सिंगर अमित मिश्रा अब शादीशुदा हैं. लखनऊ के रहने वाले इस गायक ने शुक्रवार को अपने गृहनगर में कृति महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ सात फेरे लिए. इस खास मौके पर अमित ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह मेरी जिंदगी का अगला चरण है, जो माता-पिता और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से पूरा हुआ है. यह पल लंबे समय से प्रतीक्षित था. हम सहकर्मी रहे हैं, और वह मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं. उनके पिता महेंद्र सिंह ठाकुर एक म्यूजिशियन हैं और जिंगल मार्केट और म्यूजिक डायरेक्शन में काफी लोकप्रिय हैं."
अमित मिश्रा को उनके हिट गाने बुल्लैया (ऐ दिल है मुश्किल, 2016) के लिए जाना जाता है. उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया, और यह समारोह लखनऊ की पारंपरिक संस्कृति से भरपूर रहा. साथ ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
शादी के बंधन में बंधे सिंगर अमित मिश्रा:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

