क्रिकेट

Video: 'गंभीर ने झगड़ा खत्म किया', IPL में विराट कोहली और गौतम के बीच विवाद पर बोले अमित मिश्रा, देखें वीडियो

अमित मिश्रा ने दावा किया है कि गौतम गंभीर ने जाकर विराट कोहली के साथ अपना झगड़ा खत्म कर दिया जबकि यह इसके विपरीत होना चाहिए था. दरअसल, आईपीएल 2023 में आरसीबी और एलएसजी के मैच के मैच के दौरान गंभीर और कोहली के बीच सार्वजनिक रूप से बहस में शामिल थे.

Video: 'गंभीर ने झगड़ा खत्म किया', IPL में विराट कोहली और गौतम के बीच विवाद पर बोले अमित मिश्रा, देखें वीडियो
Amit Mishra, Gautam Gambhir, Virat Kohli (Photo: X)

अमित मिश्रा ने दावा किया है कि गौतम गंभीर ने जाकर विराट कोहली के साथ अपना झगड़ा खत्म कर दिया जबकि यह इसके विपरीत होना चाहिए था. दरअसल, आईपीएल 2023 में आरसीबी और एलएसजी के मैच के दौरान गंभीर और कोहली सार्वजनिक रूप से बहस में शामिल थे. दोनों खिलाडियों के बीच तीखी बहस हुई जिसमें नवीन-उल-हक भी शामिल थे और बाद में तीनों लोगों को फटकार भी लगाई गई. यह भी पढ़ें: Amit Mishra On Virat Kohli: कप्तानी मिलने के बाद मैंने बदलते देखा..., अमित मिश्रा का विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा, कही यह बात- Video

हालांकि, आईपीएल 2024 सीजन के दौरान गंभीर और कोहली के बीच सब कुछ ठीक हो गया था क्योंकि बेंगलुरु में केकेआर बनाम आरसीबी मैच के दौरान दोनों ने मिलकर एक-दूसरे को गले लगाया था. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें मिश्रा ने कहा कि यह केकेआर के पूर्व मेंटर गौतम गगंभीर ही थे जिन्होंने कोहली से संपर्क किया था और उनसे पूछा था कि उनका परिवार कैसा है और उन्होंने ही विवाद को खत्म किया, न कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने. अमित मिश्रा ने यह भी कहा कि गंभीर ने उस समय अपना बडप्पन दिखाया था और यह काम कोहली को करना चाहिए था. नीचे आप पूरा वीडियो देख सकतें हैं.

विराट कोहली और गौतम के बीच विवाद पर बोले अमित मिश्रा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).