Shah Rukh Khan Health Update: जूही चावला ने किंग खान के हेल्थ का दिया अपडेट, हीट स्ट्रोक के बाद जल्द स्वस्थ हो रहे शाहरुख खान!
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए राहत की खबर है. उनकी करीबी दोस्त और कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन जूही चावला ने उनके स्वास्थ्य का अपडेट दिया है.
Shah Rukh Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए राहत की खबर है. उनकी करीबी दोस्त और कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन जूही चावला ने उनके स्वास्थ्य का अपडेट दिया है. बता दें कि शाहरुख खान को हाल ही में अहमदाबाद में गर्मी के कारण लू लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. Shahrukh Khan Health Deteriorated: शाहरुख खान की तबीयत अचानक बिगड़ी, डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक के चलते KD अस्पताल में भर्ती
जूहू ने एक इंटरव्यू में फैंस को आश्वासन दिया है कि शाहरुख खान अब बहुत बेहतर महसूस कर रहे हैं और वह इस रविवार को होने वाले आईपीएल फाइनल में अपनी टीम का समर्थन करने के लिए वापस लौट आएंगे. जूही ने कहा, "शाहरुख कल रात बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, लेकिन उनकी देखभाल की जा रही है और वह आज शाम काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. ईश्वर की कृपा से, वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आएंगे और वीकेंड में स्टेडियम में टीम की हौसलाअफजाई करते नजर आएंगे."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

