Shah Rukh Khan Hoist Tricolour: शाहरुख खान ने परिवार संग मन्नत में फहराया तिरंगा, Independence Day 2022 पर शेयर किया Photo
गौरी खान ने सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीर में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, बड़ा बेटा आर्यन और छोटा बेटा अबराम नजर आ रहे हैं.
Independence Day 2022: देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है. हर कोई आजादी के इस जश्न में शामिल हो रहा है. सिनेजगत के सितारे भी अपने घर तिरंगा फहरा रहे हैं. अभिनेता शाहरुख खान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया (Shah Rukh Khan Hoist Tricolour) है. इसकी तस्वीर उनकी पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीर में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, बड़ा बेटा आर्यन और छोटा बेटा अबराम नजर आ रहे हैं. दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की, जिसमें केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

