जरुरी जानकारी

Shah Rukh Khan महिला क्रिकेट टीम Trinbago Knight Riders के बनें मालिक, पहला मैच देखने के लिए एक्टर ने जताया एक्साइटमेंट

शाहरुख खान लंबे वक्त से फिल्मों से दूरी बनाए हुए थे, पर अब उन्होंने वापसी कर ली है. वे जल्द ही पठान, डंकी और जवान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. हाल ही में जवान फिल्म से किंग खान का फर्स्ट लुक रिवील हुआ है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया है. 

Shah Rukh Khan महिला क्रिकेट टीम Trinbago Knight Riders के बनें मालिक, पहला मैच देखने के लिए एक्टर ने जताया एक्साइटमेंट
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को हमेशा से ही स्पोर्ट्स से काफी लगाव रहा है. इसी लगाव के चलते जहां वे फिल्म 'चक दे इंडिया' में महिला हॉकी टीम के कोच के रुप में नजर आए, तो वहीं कई बार उनको  स्टेडियम पर क्रिकेट मैच का आनंद उठाते हुए देखा गया है. साथ ही शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक भी हैं. अब उनके खाते में एक और टीम जुड़ गई है, जिसका नाम है TKR (Trinbago Knight Riders). किंग खान इस  महिला क्रिकेट टीम के मालिक बने हैं. TKR के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शाहरुख ने पहला मैच लाइव देखने की इच्छा जाहिर की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).