बॉलीवुड

Bam Bam Bhole Teaser: सलमान खान स्टारर Sikandar के गाना 'बम बम भोले' का टीजर आया सामने, कल रिलीज होगा गाना (Watch Video)

सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का नया गाना 'बम बम भोले' जल्द ही फैंस के बीच धमाल मचाने वाला है. इस गाने का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है. गाने को शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा ने गाया है.

Bam Bam Bhole Teaser: सलमान खान स्टारर Sikandar के गाना 'बम बम भोले' का टीजर आया सामने, कल रिलीज होगा गाना (Watch Video)
Sikandar (Photo Credits: Youtube)

Bam Bam Bhole Teaser: सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का नया गाना 'बम बम भोले' जल्द ही फैंस के बीच धमाल मचाने वाला है. इस गाने का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है. गाने को शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा ने गाया है, जबकि इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स समी ने लिखे हैं. गाने की कोरियोग्राफी मशहूर डांस मास्टर दिनेश ने की है. 'सिकंदर' फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे ए.आर. मुरुगदोस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और सत्यराज नजर आएंगे. यह बिग बजट फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. गाने का फुल वर्जन कल रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. Salman Khan Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन का धमाका

देखें 'बम बम भोले' का टीजर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).