Salman Khan मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली थी धमकी
एक दिन सलीम खान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, जहां उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने धमकी भरा लेटर पकड़ाया था. इसके साथ ही सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी.
Salman Khan Met Mumbai Police Commissioner: हाल ही में सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिले हैं. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही वह मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से बातचीत करके निकले हैं. सलमान खान (Salman Khan) को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी. पुलिस ने एक्टर के घर जाकर भी पूछताछ की थी.
दरअसल, एक दिन सलीम खान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, जहां उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने धमकी भरा लेटर पकड़ाया था. इसके साथ ही सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी.
धमकी भरे लेटर के बाद सलमान खान ने पुलिस के पास एक एप्लीकेशन जमा की थी, जिसमें उन्होंने एक वेपन के लाइसेंस की डिमांड (Demanded A License For Arms) की थी. उनका कहना था कि वह अपनी सुरक्षा के लिए इस वेपन लाइसेंस की अर्जी पुलिस से चाहते हैं.
#WATCH | Maharashtra: Actor Salman Khan leaves from the office of Mumbai Commissioner of Police Vivek Phansalkar pic.twitter.com/1NsJ2T375a
— ANI (@ANI) July 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

