Dhurandhar: आदित्य धर की अगली फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल में आएंगे नजर - रिपोर्ट

फिल्म इंडस्ट्री के अनिश्चित परिस्थितियों के बावजूद आदित्य धर अपनी अगली महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भले ही उनकी पिछली फिल्म "द इम्मोर्टल अश्वत्थामा" को निर्माताओं द्वारा वित्तीय रूप से अस्वीकृत कर दिया गया था.

Dhurandhar: फिल्म इंडस्ट्री के अनिश्चित परिस्थितियों के बावजूद आदित्य धर अपनी अगली महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भले ही उनकी पिछली फिल्म "द इम्मोर्टल अश्वत्थामा" को निर्माताओं द्वारा वित्तीय रूप से अस्वीकृत कर दिया गया था, और अपनी पहली निर्देशित फिल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" की अपार सफलता के बाद भी वह पिछले पांच सालों से दूसरी फिल्म बनाने में असफल रहे हों. रिपोर्ट की माने तो आदित्य धर ने अपने अगले एक्शन ड्रामा के लिए एक शानदार कलाकारों की टोली को इकट्ठा किया है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल शामिल हैं. फिल्म का शीर्षक अभी फिलहाल "धुरंधर" रखा गया है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\