RIP Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव ने 40 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ी जंग, आखिरी सांस तक परिवार ने नहीं छोड़ी उम्मीद
सुप्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं.
Raju Srivastava Passes Away: सुप्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. पिछले महीने जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद 10 अगस्त 2022 को उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बीते 40 दिनो से आईसीयू कक्ष में थे. राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा और उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव मुश्किल समय में हर वक्त उनका साथ दिया और लगातार उनकी देखभाल करते रहे. अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव के निधन की खबरें कुछ ही दिनों पहले इंटरनेट पर वायरल हुई थी जिसके बाद बेटी अंतरा में आगे आकर बयान जारी करते हुए उनकी स्वास्थ्य की जानकारी सभी प्रशंसकों को दी और उनके लिए दुआ करने का आग्रह भी किया था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

