बॉलीवुड

Pritam Pedro: Rajkumar Hirani की ओटीटी में एंट्री, विक्रांत मैसी और अरशद वारसी के साथ साइबर क्राइम थ्रिलर 'प्रीतम पेड्रो' की करेंगे पेशकश

प्रसिद्ध फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. उनकी आगामी साइबर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'प्रीतम पेड्रो' में विक्रांत मैसी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Pritam Pedro: Rajkumar Hirani की ओटीटी में एंट्री, विक्रांत मैसी और अरशद वारसी के साथ साइबर क्राइम थ्रिलर 'प्रीतम पेड्रो' की करेंगे पेशकश
Vikrant Massey - Rajkumar Hirani - Arshad Warsi (Photo Credits: Facebook and Instagram)

Pritam Pedro: प्रसिद्ध फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. उनकी आगामी साइबर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'प्रीतम पेड्रो' में विक्रांत मैसी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस सीरीज़ से हिरानी और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर से साथ आई है, जिससे फैंस में खासा उत्साह है. 'मुन्ना भाई' सीरीज़ में सर्किट का यादगार किरदार निभाने वाले अरशद वारसी इस बार 'Pedro' की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि विक्रांत मैसी 'Pritam' का किरदार निभाएंगे.

इस थ्रिलर सीरीज़ में साइबर क्राइम की जटिलताओं को एक ताज़ा कहानी के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिसमें हिरानी शो रनर और प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगे. हिरानी के सहायक निर्देशक आमिर सत्यवीर सिंह इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे. 'प्रीतम पेड्रो' से ओटीटी पर उनकी यह नई शुरुआत दर्शकों को रोमांचक और प्रभावशाली प्रदर्शन का अनुभव कराने का वादा करती है.

'प्रीतम पेड्रो' के साथ राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).