Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding: शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा, विंंटेज कार में विदा हुईं एक्ट्रेस
सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने आज रात उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए.
Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding: सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने आज रात उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए. इससे पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई. वहीं दाेपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी.
दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था. बारात में राघव के रिश्तेदार और दोस्तों ने जमकर डांस किया. पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बारात में थिरकते नजर आए. होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई. इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए.
First Pic Of Parineeti Chopra-Raghav Chadha After Wedding https://t.co/D1uCgIjcuW pic.twitter.com/2ve9e63MLs— NDTV Movies (@moviesndtv) September 24, 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा शामिल हुई हैं. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शादी में शरीक हुए. आदित्य ठाकरे भी शादी में पहुंचे.
Raghav and Parineeti pic.twitter.com/Elvk4q8EoS
— चयन 🇮🇳 (@Tweet2Chayan) September 24, 2023
फेरों के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुइट तक पहुंचे. इससे पहले परिणीति ने दोनों भाई और माता-पिता से गले लगकर विदाई ली.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

