Pankaj Tripathi's Faher Passed Away: नहीं रहे पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी, गांव के लिए रवाना हुए एक्टर
बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. बॉलीवुड के जाने माने कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी का निधन हो गया है. बनारस तिवारी ने 99 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है.
Pankaj Tripathi's Faher Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. बॉलीवुड के जाने माने कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी का निधन हो गया है. बनारस तिवारी ने 99 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. पंकज के पिता का निधन उनके पैत्रिक गांव गोपालगंज (बिहार) में हुआ. खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी गांव के लिए रवाना हो गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आज यानी सोमवार के दिन ही क्लोज फैमिली मेंबर्स की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार होगा. पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में लेटेस्ट ली हिंदी को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार माता पिता की जिक्र किया था कि वे चाहते थे कि उनके माता पिता उनके साथ रहें पर उनकी इच्छा नहीं थी. एक्टर इसी वजह से हर 3-4 महीने में गांव पहुंचते रहते थे.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)