Manoj Bajpayee Birthday: मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर Bhaiyya Ji के निर्माताओं ने गाना Bagh Ka Kareja का टीजर किया रिलीज (Watch Video)
मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'भैय्या जी' के निर्माताओं ने फिल्म के गाना 'बाग का करेजा' की एक झलक पेश कर उनके इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया है.
Manoj Bajpayee Birthday: मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'भैय्या जी' के निर्माताओं ने फिल्म के गाना 'बाग का करेजा' की एक झलक पेश कर उनके इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया है. यह ऊर्जा से भरपूर गाना दर्शकों को कल रिलीज होने वाले पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार करवा रहा है. बता दें कि इस गाने को खुद मनोज तिवारी ने गाया और कंपोज किया है. वहीं, गाने के लिरिक्स डॉक्टर सागर द्वारा लिखे गए हैं और संगीत आदित्य देव द्वारा रचित है. 'बाग का करेजा' का लिरिकल वीडियो कल रिलीज किया जाएगा. Hanuman Jayanti के मौके पर मेकर्स ने The Legend Of Hanuman के नए सीजन का टीजर किया रिलीज, Disney Plus Hotstar पर जल्द होगा प्रीमियर (Watch Video)
विनोद भानुशाली, समिकक्षा शेल ओस्वाल और शबाना रजा बजपाई द्वारा प्रस्तुत, 'भैय्या जी' भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड, एसएसओ प्रोडक्शंस और ऑरेगा स्टूडियो के सहयोग से बनी फिल्म है. ये एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है जिसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समिकक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बजपाई और विक्रम खख्खर द्वारा निर्मित किया गया है.'भैय्या जी' 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

