बॉलीवुड

Kriti Sanon and Ranveer Singh Visits Kashi: कृति सेनन ने रणवीर सिंह और मनीष मल्होत्रा के साथ किया काशी का भ्रमण, शेयर की गंगा घाट से तस्वीरें (View Pics)

बॉलीवुड सितारे कृति सेनन, रणवीर सिंह और मनीष मल्होत्रा हाल ही में वाराणसी में एक साथ नजर आए. तीनों सितारे मनीष मल्होत्रा के फैशन शो 'बनारसी साड़ी: ए टेपेस्ट्री ऑफ इंडियन कल्चर एंड क्राफ्ट्समैन' में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे.

Kriti Sanon and Ranveer Singh Visits Kashi: कृति सेनन ने रणवीर सिंह और मनीष मल्होत्रा के साथ किया काशी का भ्रमण, शेयर की गंगा घाट से तस्वीरें (View Pics)
Filmafare (Photo Credits: Instagram)

Kriti Sanon and Ranveer Singh Visits Kashi: बॉलीवुड सितारे कृति सेनन, रणवीर सिंह और मनीष मल्होत्रा हाल ही में वाराणसी में एक साथ नजर आए. तीनों सितारे मनीष मल्होत्रा के फैशन शो 'बनारसी साड़ी: ए टेपेस्ट्री ऑफ इंडियन कल्चर एंड क्राफ्ट्समैन' में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे. शो का आयोजन नमो घाट पर किया गया था. इससे पहले, कृति और रणवीर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. दोनों सितारों को मंदिर के बाहर भारी भीड़ का सामना करना पड़ा. मंदिर में दर्शन करने के बाद, कृति और रणवीर ने गंगा नदी में नाव की सवारी का भी आनंद लिया. Ram Navami 2024: राम भजन और भक्ति गीतों के साथ मनाएं राम नवमी का त्योहार, घर बैठे पाएं आध्यात्मिक आनंद (Watch Videos)

कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गंगा घाट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह रणवीर और मनीष के साथ नाव में बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं.कृति और रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनके प्रशंसक उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

देखें तस्वीरें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).