Kill Box Office Collection: एक्शन-थ्रिलर 'किल' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम, दो सप्ताह में 15 करोड़ से ज्यादा का किया कारोबार
युवा दर्शकों को खूब लुभा रही है एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किल'. कड़ी चुनौती देने वाली फिल्मों 'कल्कि 2898 एडी', 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' के बावजूद 'किल' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह में भी दमदार प्रदर्शन किया है.
Kill Box Office Collection: युवा दर्शकों को खूब लुभा रही है एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किल'. कड़ी चुनौती देने वाली फिल्मों 'कल्कि 2898 एडी', 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' के बावजूद 'किल' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह में भी दमदार प्रदर्शन किया है. खासकर बड़े शहरों में युवा इस फिल्म को खास पसंद कर रहे हैं. दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार को 80 लाख, शनिवार को 1.43 करोड़ और रविवार को 1.72 करोड़ का बिजनेस किया है. इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब तक 15.31 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म में लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या मनिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है. Sarfira Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' ने रविवार को किया 5 करोड़ से अधिक का कारोबार, जानिए फिल्म की कुल कमाई
'किल' ने 15 करोड़ से अधिक का किया कारोबार:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

