बॉलीवुड

Karan Arjun Re-Release: वापस सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है सलमान खान और शाहरुख खान की 'करण अर्जुन', 22 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

सलमान खान और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म करण अर्जुन एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में रि-रिलीज होने जा रही है. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर रि-रिलीज का ऐलान करते हुए करण अर्जुन की एक वीडियो क्लिप साझा की है.

Karan Arjun Re-Release: वापस सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है सलमान खान और शाहरुख खान की 'करण अर्जुन', 22 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Salman Khan (Photo Credits: Instagram)

Karan Arjun Re-Release: सलमान खान और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म करण अर्जुन एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में रि-रिलीज होने जा रही है. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर रि-रिलीज का ऐलान करते हुए करण अर्जुन की एक वीडियो क्लिप साझा की है. इस क्लिप में उन्होंने कैप्शन में लिखा, “राखी जी ने सही कहा था कि फिल्म में मेरे करण अर्जुन आएंगे।“ इस घोषणा ने फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है, जो इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं.

करण अर्जुन 1995 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता हासिल की थी. फिल्म की कहानी और गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. सलमान और शाहरुख की जोड़ी ने इस फिल्म को एक नई पहचान दी थी. अब, 22 नवंबर को जब यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो यह निश्चित रूप से एक खास अनुभव होगा. फैंस इस फिल्म के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए तैयार हैं.

22 नवंबर को सिनेमाघरों 'करण अर्जुन'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).