Junior Mehmood Funeral Pics: जूनियर महमूद की अंतिम यात्रा में पहुंचे फिल्मी सितारे, कैंसर ने ली थी एक्टर की जान (View Pics)
मशहूर एक्टर जूनियर महमूद का हाल ही में कैंसर के चलते निधन हुआ. 67 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्होंने अपनी मौत से पहले जितेन्द, जॉनी लीवर और सचिन पिलगांवकर से मिलने की मंशा जताई थी.
Junior Mehmood Funeral Pics: मशहूर एक्टर जूनियर महमूद का हाल ही में कैंसर के चलते निधन हुआ. 67 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्होंने अपनी मौत से पहले जितेन्द, जॉनी लीवर और सचिन पिलगांवकर से मिलने की मंशा जताई थी, जिसके बाद ये सभी सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे और उसके एक दिन बाद ही महमूद ने प्राण त्याग दिए. आज उनकी अंतिम यात्रा है, इस अंतिम यात्रा में कुछ बॉलीवुड सितारे उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं. जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद है. उन्हें ये पेन नेम देने वाले कॉमेडियन महमूद ही थे. 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाले जूनियर महमूद ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी. वह 265 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. Junior Mehmood Death: बॉलीवुड कॉमेडियन 'जूनियर महमूद' का 67 साल की उम्र में कैंसर से निधन
देखें तस्वीरें:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

