Jolly LLB 3: कोर्ट रूम-ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरैशी की हुई एंट्री, अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ मचाएंगी धमाका (View Pics)
अभिनेत्री हुमा कुरैशी निर्देशक सुभाष कपूर की कोर्ट रूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 की कलाकारों की टोली में शामिल हो गई हैं.
Jolly LLB 3: अभिनेत्री हुमा कुरैशी निर्देशक सुभाष कपूर की कोर्ट रूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 की कलाकारों की टोली में शामिल हो गई हैं. यह फिल्म 2013 में आई पहली फिल्म के वकील जॉली (अरशद वारसी) को 2017 की दूसरी फिल्म के वकील जॉली (अक्षय कुमार) के खिलाफ खड़ा करेगी. फिल्म में हुमा दूसरी फिल्म से अपनी भूमिका पुष्पा पांडेय को दोबारा निभाएंगी. Jolly LLB 3 Shoot Begins: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग हुई शुरु, खिलाड़ी ने शेयर किया मजेदार वीडियो (Watch Video)
हुमा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तीन तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह आंखें बंद करके कैमरे के लिए पोज दे रही हैं. उन्होंने फूलों की कढ़ाई वाली सफेद कुर्ती पहनी हुई है और इसे गुलाबी दुपट्टे और झुमकियों के साथ पेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पुष्पा पांडे वापस आ गईं और गुलाबी रंग में बहुत खूबसूरत लग रही हैं.
देखें हुमा कुरैशी की तस्वीरें:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

