बॉलीवुड

Dry Day Trailer: जितेंद्र कुमार और श्रिया पिलगांवकर स्टारर फिल्म 'ड्राई डे' का मजेदार ट्रेलर हुआ जारी, 22 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर (Watch Video)

जीतू भैया आपके लिए सरप्राइज लेकर आ गए हैं. जी हां उनकी आगामी फिल्म ड्राई डे का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मजेदार ट्रेरलर में उनके अपोजिट श्रिया पिलगांवकर नजर आ रही हैं.

Dry Day Trailer: जितेंद्र कुमार और श्रिया पिलगांवकर स्टारर फिल्म 'ड्राई डे' का मजेदार ट्रेलर हुआ जारी, 22 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
Prime Video (Photo Credits: Youtube)

Dry Day Trailer: जितेंद्र कुमार को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई पंचायत सीरीज से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है. दर्शक इसके तीसरे सीजन का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. पर तीसरा सीजन रिलीज हो उससे पहले जीतू भैया आपके लिए सरप्राइज लेकर आ गए हैं. जी हां उनकी आगामी फिल्म ड्राई डे का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मजेदार ट्रेरलर में उनके अपोजिट श्रिया पिलगांवकर नजर आ रही हैं. ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में फैमिली ड्रामा और कॉमेडी की भरमार होगी और इसके साथ ही कोई सामाजिक मैसेज भी होगा. सौरभ शुक्ला द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में जितेन्द्र और श्रिया के अलावा अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं. इस फिल्म का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 22 दिसंबर को होगा. Fighter: 'फाइटर' से एक और धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, फिल्म में अक्षय ओबरॉय वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में आएंगे नजर (View Pic)

देखें ड्राई डे का ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).