बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की 'जवान' ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया 65 करोड़ से अधिक का कारोबार! 

जवान गुरुवार को रिलीज हुई और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 65.50 करोड़ का कारोबार कर लिया. एटली द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में एक्शन सीन्स की भरमार है.

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की 'जवान' ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया 65 करोड़ से अधिक का कारोबार! 
Red Chillies Entertainment (Photo Credits: Youtube)

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान स्टारर जवान सिनेमाघरों में तहलका मचाए हुए है, जहां देखो जवान ही जवान के चर्चे हैं. इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने मिला. फिल्म ने पहले दिन ही 65 करोड़ से अधिक का कारोबार करते हुए अपनी ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पठान ने पहले दिन में 55 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 65.50 करोड़ का कारोबार कर लिया. एटली द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में एक्शन सीन्स की भरमार है. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति प्रमुख भूमिकाओं में हैं. वहीं सान्या मल्होत्रा दीपिका पादुकोण और संजय दत्त जैसे सितारे भी कैमियो में नजर आए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).