बॉलीवुड

Badnaam: जैस्मिन भसीन ने अपनी आगामी फिल्म 'बदनाम' का पोस्टर किया रिलीज, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Poster)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपनी आने वाली फिल्म 'बदनाम' का पोस्टर और रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है. जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

Badnaam: जैस्मिन भसीन ने अपनी आगामी फिल्म 'बदनाम' का पोस्टर किया रिलीज, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Poster)
Badnaam, Jasmin Bhasin (Photo Credits: Instagram)

Badnaam: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपनी आने वाली फिल्म 'बदनाम' का पोस्टर और रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है. जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. फिल्म 'बदनाम' 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. पोस्टर में जैस्मिन भसीन और जय रंधावा की जोड़ी नजर आ रही है, जो इस फिल्म की कहानी में दमदार भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है.

फिल्म के पोस्टर में जय रंधावा का रौबदार लुक और जैस्मिन का सशक्त अंदाज देखने को मिल रहा है. बैकग्राउंड में रोमांचक एक्शन सीन और बाघ का चित्रण फिल्म की इंटेंस कहानी की झलक दिखाता है. जैस्मिन भसीन ने पोस्टर के साथ लिखा, “BADNAAM releasing worldwide on 28th February 2025”. फैंस इस पोस्ट पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कमेंट कर रहे हैं.

देखें 'बदनाम' पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

फिल्म का निर्देशन मनीष भट्ट ने किया है और इसे डेजी जंक्शन फिल्म्स और जेएबी स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. जैस्मिन के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और पोस्टर को भरपूर प्यार दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने लिखा, "Can't wait", "Super excited". फिल्म में शानदार एक्शन सीक्वेंस, मजबूत किरदार और एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी. जैस्मिन भसीन के फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).