मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez की अंतरिम जमानत स्थगित, अगली सुनवाई 10 नवंबर को

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं थी.सुनवाई के वक्त अदालत ने ईडी से जवाब दाखिल करने के लिए कहा.

Jacqueline Fernandez: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं थी.सुनवाई के वक्त अदालत ने ईडी से जवाब दाखिल करने के लिए कहा. केंद्रीय एजेंसी ने इसके लिए समय मांगा. फिर अदालत ने मामले में अगली तारीख दे दी और जैकलीन को मिली अंतरिम जमानत तब तक के लिए बरकरार रखी. अब अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी. सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन सह आरोपी हैं. उनकी जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई चल रही है. जैकलीन जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म राम सेतु में नजर आएंगी.

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now