International Dance Day 2024: रकुल प्रीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किया शानदार वीडियो (Watch Video)
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दीवाना बना दिया है. इस वीडियो में रकुल अपने शानदार डांस मूव्स का जलवा बिखेर रही हैं.
International Dance Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दीवाना बना दिया है. इस वीडियो में रकुल अपने शानदार डांस मूव्स का जलवा बिखेर रही हैं. वीडियो में रकुल के डांस का एक शानदार कंपाइलशन दिखाया गया है, जिसमें एक परफॉर्मेंस के क्लिप्स के साथ दोस्तों के साथ डांस करते हुए भी झलकियां शामिल हैं. वीडियो देखकर साफ है कि रकुल को डांस करना कितना पसंद है.
वीडियो के कैप्शन में रकुल ने लिखा, "मुझे आशा है कि आप अपने जीवन में हमेशा संगीत पर नृत्य करेंगे और इसके हर पल का आनंद लेंगे
हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे" रकुल के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. एक फैन ने लिखा, "आप कमाल की डांसर हैं रकुल!" दूसरे फैन ने लिखा, "आपकी एनर्जी तो लाजवाब है!"
देखें रकुल प्रीत सिंह का डांस वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

