Happy Birthday MS Dhoni: साक्षी ने खूबसूरत वीडियो शेयर कर पति 'माही' को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, रणवीर सिंह बोले-लव यू माही

सबके चहीते भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए हैं. हर साल वे 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं. इस खास मौके पर साक्षी ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है.

Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी साक्षी सिंह ने एक वीडियो शेयर कर पति माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इस वीडियो में धोनी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. उनके सामने एक से बढ़कर एक लजीज केक रखे हुए हैं और कैंडल जल रहे हैं. धोनी ने इस खास मौके पर पार्टी ब्लेजर पहना हुआ है. साक्षी की इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने लिखा-लव यू माही, जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्यार और एनर्जी. इसी तरह से कई और बॉलीवुड सितारे धोनी को शुभकामनाएं देते नजर आए.

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\