बॉलीवुड

Eid Mubarak 2023: बेटे अबराम के साथ फैन्स से रूबरू हुए शाहरुख खान, बालकनी से हाथ दिखाकर दी ईद की मुबारकबाद

ईद-उल-फितर के मौके पर शाहरुख खान मन्नत की बालकनी से घर के बाहर इकट्ठा हुए फैन्स से रूबरू हुए और उन्होंने हाथ दिखाकर सबको ईद की मुबारकबाद भी दी. इस दौरान एक्टर के साथ उनके छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आए.

Eid Mubarak 2023: बेटे अबराम के साथ फैन्स से रूबरू हुए शाहरुख खान, बालकनी से हाथ दिखाकर दी ईद की मुबारकबाद
शाहरुख खान ने फैन्स को दी ईद की मुबारकबाद (Photo Credits: Twitter)

Eid Mubarak 2023: देश में ईद (Eid) का त्योहार मनाया जा रहा है और इस खास अवसर पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैन्स उनकी एक झलक पाने की ख्वाहिश लिए मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए. इस मौके पर बादशाह खान ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और ईदी देकर अपने फैन्स को खुश कर दिया. जी हां, ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) के मौके पर शाहरुख खान मन्नत की बालकनी से घर के बाहर इकट्ठा हुए फैन्स से रूबरू हुए और उन्होंने हाथ दिखाकर सबको ईद की मुबारकबाद भी दी. इस दौरान एक्टर के साथ उनके छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आए. ईद पर शाहरुख खान का फैन्स से इस तरह रूबरू होना उनके लिए किसी ईदी से कम नहीं है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).