Asha Bhosle के बेटे Anand को अस्पताल में कराया गया भर्ती, दुबई से आई ऐसी खबर!
मशहूर गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद को दुबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Asha Bhosle Son Anand Admitted to Hospital: मशहूर गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद को दुबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद को कुछ दिनों पहले चक्कर आया था जिस वजह से वो जमीन पर गिर पड़े थे. गिरने के चलते उन्हें चोट भी लग गई थी. इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था. अब उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. इस घटना के दौरान आशा दुबई में ही थी और अब अपने बेटे के ठीक होने तक वें वहीं रहेंगी. इस घटना के चलते सिंगर का पूरा परिवार चिंतित है और फोन के जरिये लगातार उनका हालचाल ले रहा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

