बॉलीवुड

Arijit Singh Cuts Nails During Live Concert: अरिजीत सिंह ने स्टेज पर काटे नाखून, ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक, कहा- 'अनप्रोफेशनल' (Watch Video)

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल दुबई में हुए उनके एक कॉन्सर्ट में वे लाइव शो के दौरान स्टेज पर नाखून काटते नज़र आ रहे हैं.

Arijit Singh Cuts Nails During Live Concert: अरिजीत सिंह ने स्टेज पर काटे नाखून, ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक, कहा- 'अनप्रोफेशनल' (Watch Video)
believeinarijit (Photo Credits: Instagram)

Arijit Singh Cuts Nails During Live Concert: अपनी गायकी से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल, दुबई में हुए उनके एक कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव शो के दौरान स्टेज पर नाखून काटते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. Ranveer Singh Deletes Wedding Photos: रणवीर सिंह ने दीपिका संग शादी की तस्वीरें डिलीट कीं, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि अरिजीत सिंह परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर अपनी जेब से नेल कटर निकालते हैं और अपने नाखून काटने लगते हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने इसे अनप्रोफेशनल बताया है, जबकि कुछ ने इसे घिनौना करार दिया है.

यहां देखें अरिजीत सिंह का वीडियो:

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).