बॉलीवुड

Vijay 69 की शूटिंग करते वक्त बुरी तरह से जख्मी हुए अनुपम खेर, पर हौसला फिर भी है बुलंद (View Pic)

अनुपम खेर ने तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आप स्पोर्ट्स फ़िल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल Vijay69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी ख़ासी चोट लगी.

Vijay 69 की शूटिंग करते  वक्त बुरी तरह से जख्मी हुए अनुपम खेर, पर हौसला फिर भी है बुलंद (View Pic)
अनुपम खेर (Photo Credits: Instagram)

Anupam Kher Injured:  टैलेंटेड एक्टर अनुपम खेर के फैंस के लिए थोड़ा  परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म विजय 69 में अनुपम खेर लीड रोल निभा रहे हैं और इस स्पोर्ट फिल्म में उन्हें काफी यंग भी दिखना है. इसी फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके कंधे पर जोर की चोट आई है. अनुपम खेर ने तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी शेयर की  है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आप स्पोर्ट्स फ़िल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल Vijay69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी ख़ासी चोट लगी.

एक्टर ने आगे लिखा, दर्द तो है पर जब कंधे पर sling लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया! पर वैसे अगर थोड़ा ज़ोर से खाँसू तो मुँह से हल्की सी चीख ज़रूर निकलती है! फ़ोटो में मुस्कुराने के कोशिश genuine है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी।वैसे माँ ने सुना तो बोली, “और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नज़र लग गई!” मैंने जवाब दिया “ माँ! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में। वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले!” माँ झाँपड़ मारते मारते रुक गई!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).